Barbigha:-डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बरबीघा के सामाचक में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, के प्रांगण में पूर्व छात्र परिषद दक्षिण बिहार के तत्वावधान में श्री बालाजी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर सह गोष्ठी का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू करने से पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में श्री बालाजी हॉस्पिटल बरबीघा की चिकित्सक डॉ. ऋतु कुमारी एवं उनकी टीम पूनम कुमारी, निधि कुमारी, चांदनी कुमारी और पंकज कुमार ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिए.इस अवसर पर डॉ. ऋतु कुमारी ने कहा कि “गर्मी के मौसम में बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ती है. इससे बचाव के लिए बच्चों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और तेज धूप से बचना चाहिए.
संतुलित आहार और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है. इससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं.
इस मौके पर विद्यालय सचिव पवन कुमार छपड़िया, आचार्य सरबिंदु पांडेय, सरोवर कुमार, बेबी कुमारी सहित पूर्व छात्र परिषद के संयोजक शिवम राज, अंकुश कुमार, रुद्र राज, शिवानी कुमारी एवं कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अंबेडकर जयंती को सार्थक रूप में मनाया गया.
