पराली जलाने से खड़ी फसल में लगी आग, 20 बीघा जलकर राख

Barbigha:-जिला प्रशासन के सख्त चेतावनी के बावजूद किसानों के द्वारा खेतों में खुलेआम पराली जलाए जाने के कारण खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का है, जहां आग लगने के कारण 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. इस संबंध में पीड़ित किसान मनटन सिंह, पप्पू सिंह,अभय सिंह,निरोज सिंह,राजीव कुमार, आदि ने

बताया कि किसी ने गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में बचे पराली में आग लगा दी थी. तेज पछुआ हवाओं के कारण आग की चिंगारी उड़कर खड़ी फसल वाले खेतों मे जा गिरा. इसके बाद कई विभाग फसल में एक साथ आग लग गई. सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान और ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया.आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद तुरंत दमकल को इस संबंध में सूचना दिया गया.

बिना समय गवाए दमकल की गाड़ियां खेतों की तरफ पहुंची. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 20 बीघा फसल जलकर राख हो गया था. आग लगी कि इस घटना में दर्जनों किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. कुछ किसानों की कुल जमा पूंजी ही इस आग लगी की घटना में जलकर राख हो गई.वही घटना को लेकर ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन से जांच पड़ताल करते हुए जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग भी की है.

गौरतलब हो कि खेतो में पराली जलने की वजह से कुछ दिन पहले ही अरियरी प्रखंड में 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राकह हुई थी. वहीं तेउस गांव में भी आग लगी की घटना में कई बीघा फसल जलकर राख हो चुका है.हालांकि जिला प्रशासन खेतों में पराली ना जलाने को लेकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाते रहती है. यही नहीं पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है. इसके बावजूद कुछ किसान बाज नहीं आ रहे हैं.


Posted

in

by

Tags: