बरबीघा में एनिमल एंड ह्यूमन संस्था की आमसभा आयोजित

Barbigha:-एनिमल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसाइटी के निबंधित कार्यालय बरबीघा स्थित माउर में सोमवार को संस्था अध्यक्ष रामदुलार की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए.बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की पुष्टि से हुई. प्रस्ताव संख्या-1 के तहत पूर्व बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से संपुष्टि की गई.वही प्रस्ताव संख्या-2 के अंतर्गत संस्था के सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई कि कोषाध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद संस्था के लोककल्याणकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे.

इस पर विचार करते हुए आमसभा ने सर्वसम्मति से नए सदस्य को मनोनीत कर कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया. साथ ही संस्था की नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया.बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.प्रस्ताव के तहत बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, 27 एवं 28 की जीविका दीदियों को संस्था द्वारा पांच सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी.इसके साथ ही सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आगामी तीन वर्षों के भीतर प्रत्येक महिला की मासिक आय 10 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

निर्धारित किया गया.प्रस्ताव संख्या-3 के तहत संस्था द्वारा पूर्व से संचालित विभिन्न परियोजनाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया.प्रस्ताव संख्या-4 के अंतर्गत कार्यकारिणी समिति में हुए परिवर्तन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात तैयार करने, पत्राचार करने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन के लिए संस्था के सचिव डॉ. विनोद कुमार को अधिकृत किया गया.

उन्हें संस्था से संबंधित सभी प्रकार के पत्राचार अपने विवेकानुसार करने का दायित्व सौंपा गया.बैठक के अंत में अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में संस्था के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया. इसके उपरांत सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.


Posted

in

by

Tags: