शेखपुरा कांग्रेस आश्रम में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Sheikhpura: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को शेखपुरा कांग्रेस आश्रम में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव एवं नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।

जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान दिया, जो सभी को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। वहीं राहुल कुमार ने उनके “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने पर बल दिया।

इस दौरान “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” विषय पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर उसके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में शंकर बाबू, राजेश रंजन, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: