Barbigha:-सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होते ही जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर छा गई.परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की.बरबीघा स्थित डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी प्रिया गुप्ता 98.6% अंक के साथ डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनीं. इसी विद्यालय की छात्रा ऋचा कुमारी ने भी उत्कृष्ट सफलता हासिल की.
ऋचा को 96.2% अंक प्राप्त हुआ. इसके अतिरिक्त शुभम कुमार ने 94.8%, पीयूष कुमार ने 94.6%, प्रिंस कुमार ने 94.2%, अंकेश कुमार ने 93.8%, शक्ति कुमारी ने 93.2%, रोहिणी ने 93.2%, नेहा प्रियदर्शी ने 92.2%, दिव्यम लोहनी ने 92.2%, सोनू कुमार ने 92.0%, साहिल सिन्हा ने 92.0%, अमित कुमार ने 91.6%, एंजेल कुमारी ने 90.6%, श्रेयांश ने 90.4%, प्रणव कुमार ने 90.4%, निशु कुमारी ने 90.0%, मान्या कुमारी ने 90.0% अंक हासिल किए.
विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बोर्ड एग्जाम में यह अब तक का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन है.विद्यालय के छात्र/छात्रा को लगातार दूसरी बार डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. विद्यालय के कुल 18 बच्चों ने 90% से अधिक, जबकि 82 बच्चों ने 80% से अधिक प्राप्तांक हासिल किए. टॉपर आयुषी को मैथ, साइंस एवं इंग्लिश तीन विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. विद्यालय के कुल 15 बच्चों का रिजल्ट कंपार्ट भी हुआ है जो मई में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे.
बच्चों की इस शानदार सफलता से विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों में खुशी देखी गई.विद्यालय के निदेशक रोहित प्रसाद सिंह ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी है.प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है.
