जन सुराज की जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न,

Barbigha- जन सुराज पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष इमाम शफी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.बैठक में तय किया गया कि पार्टी संगठन का विस्तार ब्लॉक, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक किया जाएगा.इसके लिए सदस्यता अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने और उन पर सक्रियता से आवाज बुलंद करने के निर्देश दिए गए.

इस दौरान नेताओं ने बिहार सरकार की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में वित्तीय संकट के कारण पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
जिला महामंत्री गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें प्रभावी ढंग से उठाने की जरूरत है.वहीं जिला युवा अध्यक्ष विकास कुमार ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी आवाज को सशक्त बनाने पर बल दिया.बैठक में बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की.

इसके अलावा सरयू प्रसाद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई, जबकि राजेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक अनुभवों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.बैठक में जिला अध्यक्ष इमाम शफी, विकास कुमार, कुंदन कुमार, मोहम्मद क़ाइम, गोपाल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Posted

in

by

Tags: