जनता दरबार में शिक्षक बेहोश, वेतन विवाद को लेकर पहुंचे थे फरियाद लेकर

Sheikhpura:- जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान उस समयअफरा-तफरी मच गई, जब फरियाद लेकर पहुंचे इस्लामिया हाई स्कूल के शिक्षक मोहम्मद विक्रम राजा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने तत्काल उन्हें चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराते हुए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक मोहम्मद विक्रम राजा कई वर्षों से इस्लामिया हाई स्कूल में पढ़ाने का कार्य कर रहे थे। किसी कारणवश उन्हें स्कूल से निष्कासित कर दिया गया, लेकिन आरोप है कि उन्हें कार्य के बदले वेतन का भुगतान नहीं किया गया।बकाया वेतन की मांग को लेकर वे लंबे समय से दर-दर भटक रहे थे और इसी सिलसिले में अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे।

इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर तत्काल चिकित्सा व्यवस्था कराई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि फरियादी की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था की गई है और उनके मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।उल्लेखनीय है कि इस्लामिया हाई स्कूल में शिक्षक और प्रबंधन के बीच विवाद काफी पुराना बताया जाता है। शिक्षकों का आरोप है कि


Posted

in

by

Tags: