Barbigha:-नगर क्षेत्र स्थित तैलिक बालिका उच्च विद्यालय परिसर में महान दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. राजीव कुमार ने भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भामाशाह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भामाशाह न केवल एक महान दानवीर थे, बल्कि वे राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के प्रतीक भी थे।डॉ. राजीव कुमार ने कहा, “इतिहास गवाह है कि जब महाराणा प्रताप आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी समस्त संपत्ति अर्पित कर उनके संघर्ष को नई ऊर्जा दी। उनका यह त्याग हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। आज के समाज में भी उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकें।”उन्होंने आगे कहा कि भामाशाह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भामाशाह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में सेवा, सहयोग एवं त्याग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर छोटेलाल प्रसाद, शंकर प्रसाद, सुबोध कुमार, दीपक गुप्ता, सतनारायण प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार राज, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, किशोरी प्रसाद, मदन साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित है
