बरबीघा/शेखपुरा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वावधान में बुधवार को बरबीघा स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया तथा चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी निवेदिता बनर्जी एवं गुंजन कुमार, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ फैसल अरसद सहित दो दर्जन से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

उपस्थित डॉक्टर्स द्वारा देश के महान चिकित्सक विधान चंद्र राय की उपलब्धियों एवं उनके विचारों को याद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कहा कि चिकित्सक मानव सेवा के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।इस अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मनोज भदानी, रामशंकर कुमार, शरत कुमार, सौरव पाण्डेय, राहुल कुमार, मुकेश कुमार एवं राजीव कुमार गुप्ता ने रक्तदान का प्रशंसनीय कार्य किया।
क्लब के सदस्यों द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे कार्य समाज एवं पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।इसी क्रम में क्लब के सदस्यों ने राजोपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर लगभग 100 विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी किट का वितरण किया। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ़ शेखपुरा सेंट्रल के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. आनंद, अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार, शम्भू प्रसाद मंडल, वरिष्ठ चिकित्सक रामाश्रय प्रसाद, डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. प्रोफेसर रमाकांत प्रसाद सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, डॉ के पुरुषोत्तम, प्रिंस पी. जे., संजीव कुमार, सचिन शेरगिल, अमित लोहानी, अविनाश रंजन, पिंकेश आनंद, ज्योतिष जी तथा निरंजन पांडेय सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।साथ ही साथ अस्पताल के प्रभारी डॉ फ़ैजल अहमद, डॉक्टर्स व कर्मचारीगण मौजूद हुए l

