स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी

Sheikhpura:-जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा के तत्वावधान में मंगलवार को बरबीघा प्रखंड के पिंजड़ी स्थित सामुदायिक भवन में स्थायी लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उसके लाभ तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री राम संजीवन प्रसाद सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की जानकारी दी। वहीं पारा विधिक स्वयंसेवक श्रीमती श्रीधी कुमारी ने लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी कानूनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि किसी भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त करें।


Posted

in

by

Tags: