Barbigha:-जिले के बरबीघा शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर लालू नगर से आगे दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण बरबीघा रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.घायलों में एक बाइक पर सवार नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचना गांव बाल्मीकि तांती और संडा गाँव निवासी संतोष कुमार के रूप में किया गया है. इनमें से बाल्मीकि तांती के सिर में गंभीर चोट आई है. जिनकी हालत नाजुक बताई गई है. घायल संतोष कुमार ने बताया कि बाल्मीकि तांती उनके रिश्ते में मौसी लगते हैं. संतोष कुमार की बहन की शादी 21 अप्रैल को जबकि वाल्मीकि तांती की बेटी की शादी 25 अप्रैल को है. दोनों एक साथ एक ही बाइक पर सवार होकर शेखपुरा जिला अपने संबंधियों के यहां कार्ड देने पहुंचे थे. शादी का कार्ड बांटने के दौरान ही लालू नगर से आगे मुख्य सड़क मार्ग पर सामने से आ रहे दो नाबालिक बाइक चालकों ने संतोष कुमार के बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया. घटना के दौरान संजोग से शेखपुरा यातायात थाना की पुलिस गाड़ी उधर से ही गुजर रही थी. यातायात पुलिस ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए अपने ही वाहन से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचा. घायलों में दो अन्य नाबालिक युवकों की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी प्रकाश कुमार एवं नवीन कुमार के रूप में किया गया है. इनमें से प्रकाश कुमार का एक हाथ टूट गया जबकि नवीन कुमार को मामूली चोटे आई है.वही वाल्मीकि तांती की हालत गंभीर है जबकि संतोष कुमार को भी गंभीर चोट आई है. घटना की भयावहता ईसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घायलों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दो बाइक की टक्कर चार लोग गंभीर रूप से घायल
by
Tags:
Leave a Reply