Barbigha:- जिले के केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी मूसापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. शुक्रवार के दोपहर घटित इस घटना में महिला का एक हाथ कंधे से उखड़ गया जबकि शरीर में कई जगह गंभीर छोटी लगी. घटना के बाद तुरंत परिजनों ने महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. महिला की पहचान छोटी मूसापुर गांव निवासी श्रवण यादव की पत्नी सोना देवी के रूप में की गई है. महिला के पति श्रवण यादव ने बताया कि थ्रेसर में गेहूं की दमाही चल रही थी.उसी दौरान थ्रेसर के नीचे से गेहूं हटाने के दौरान महिला का साड़ी थ्रेसर ट्रैक्टर के बीच जॉइंट में फस गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मशीन ने महिला को अपने अंदर खींच लिया. जब तक ट्रैक्टर बंद होता तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी. इलाज कर रहे डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी चिंताजनक है. उधर गांव वालों का कहना है कि एक छोटी सी लापरवाही के कारण महिला कि यह दशा हुई है.

थ्रेसर की चपेट में आई महिला हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद हुई रेफर
by
Tags:
Leave a Reply