फर्जी दस्तावेज देकर निकाल लिया लोन, दंपति लग रह बैंक का चक्कर

Barbigha:-जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में स्थित सिंधुजा माइक्रोफाइनेंस बैंक से फर्जी दस्तावेज के जरिए लोन निकासी का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित जिले के शेखोपुरसराय बाजार निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी राधिका देवी के नाम पर ₹50000 लोन के तौर पर उठा ली गई है. मामले का खुलासा करीब 15 दिन पहले उस समय हुआ जब राहुल कुमार अपनी पत्नी के साथ एक अन्य बैंक से लोन लेने के लिए पहुंचे थे. वहीं जांच के क्रम में राहुल कुमार को बताया गया कि आपकी पत्नी के नाम पर पहले से ही ₹50000 लोन उठा हुआ है. जानकारी होते ही राहुल कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई. पता करने पर पाया गया कि बरबीघा स्थित माइक्रोफाइनेंस बैंक से उनकी पत्नी के नाम पर लोन की निकासी की गई है. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की जिस फर्जी महिला ने लोन उठाया है, उसका नाम भी राधिका देवी और पति का नाम राहुल कुमार है.पीड़ित ने आगे बताया कि जब माइक्रो फाइनेंस ऑफिस में वे पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपकी पत्नी के वोटर आईडी कार्ड के जरिए लोन लिया गया है. जिस फर्जी महिला ने लोन उठाया है,वह मूल रूप से नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव की रहने वाली बताई गई है.पीड़ित ने बताया कि उसने इससे पहले कभी भी इस तरह के किसी माइक्रोफाइनेंस बैंक का नाम भी नहीं सुना तो फिर मेरी पत्नी के नाम पर लोन कैसे उठ गया? वही माइक्रोफाइनेंस बैंक के ऑफिस जाने पर उन्हें पिछले आठ दिनों से गोल मटोल जवाब देकर घुमाया जा रहा है.वही शाखा प्रबंधक ने इस मामले पर कहा कि इस बात को वह क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष रखकर जल्द से जल्द पीड़ित की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या माइक्रो फाइनेंस बैंक की कर्मी लोन देते समय किसी भी व्यक्ति का फिजिकल वेरिफिकेशन करना जरूरी नहीं समझते हैं? या फिर साइबर अपराधियों के साथ मिलकर लोन देने के मामले में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं?पीड़ित राहुल कुमार पेशे से मामूली सा गाड़ी चालक है. अब उसके परिवार पर बैंक वाले उसे राशि को लौटाने का दबाव बना रहे है जिसे उसने लिया ही नहीं है.हालांकि पीड़ित ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भी साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराएंगे.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *