जिला पदाधिकारी महोदय ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Sheikhpura:-आज दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी तरीके से प्राथमिकता देते हुए आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘जिला जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। आज के जनता दरबार में ​39 आवेदन प्राप्त हुआ। उनकी मुख्य समस्याएं ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, पेंशन चालु कराने, आवास का लाभ दिलाने, पैक्स अंतर्गत धान देने के बाद उसका उचित राशि उपलब्ध कराने, पैक्स में नाम जुड़वाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण कराने, भाई भाई में लड़ाई का निपटारा कराने, पति पत्नी का झगड़ा निपटाने, नाली का पानी निकास कराने, पेंशन चालु कराने, घर में आग लग जाने पर उसका मुआवजा दिलाने, फल मंडी का निर्माण कराने, आवास लाभ दिलाने, भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण योजनाएं और स्थानीय शिकायतें प्राप्त हुआ जिसको संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को यथाशीघ्र जांच कर उचित कार्यवाही कराने का भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी। ​जिलें से आए हुए फरियादियों से एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच कर निष्पादन करने का आदेश दिया।
​”प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों को अपने जायज काम के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सभी संबंधित अधिकारी समय सीमा के भीतर शिकायतों का निवारण करना सुनिश्चित करें।”

       जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रशासनिक सक्रियता को देखते हुए कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​उप विकास आयुक्त,

​जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनता दरबार) आदि उपस्थित थें।
​जिले के दूर-दराज के गांवों से लोग बड़ी आस और विश्वास के साथ जिला पदाधिकारी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार के माध्यम से न केवल समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी भी कम हो रही है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *