बरबीघा में महाविद्यालय शिक्षक संघ का पुनर्गठन, नए पदाधिकारी चुने गए

बरबीघा:- स्थानीय श्री कृष्ण रामरुचि महाविद्यालय, बरबीघा में शुक्रवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई.बैठक में शिक्षक संघ के पुनर्गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके साथ ही संघ के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन भी किया गया.बैठक में वरीय शिक्षक प्रोफेसर उपेंद्र प्रकाश दास को संघ का संरक्षक, प्रोफेसर वीरेंद्र पांडे को

अध्यक्ष, परितोष कुमार को उपाध्यक्ष, विद्या प्रकाश मौर्य को सचिव, डॉ. राजगोपाल को संयुक्त सचिव, डॉ. मनीष कुमार को मीडिया प्रभारी तथा अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने प्राचार्य कक्ष में किया. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई.प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा

, “मुझे विश्वास है कि शिक्षक संघ लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा. महाविद्यालय प्रशासन की ओर से संघ को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

वहीं, महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने भी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार, श्रीमती सुजाता कुमारी, डॉ. उज्जवल भगत एवं डॉ. कुमार स्वास्ति प्रिय सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *