बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय बैठक बरबीघा से बीआरसी भवन में हुआ संपन्न

Please Share On

बरबीघा:- प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी भवन में शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सह जिला प्रधान सचिव आमोद प्रियदर्शी की ने किया. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से एवं जिले के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की एवं संगठन के दायित्व एवं कर्तव्यों से शिक्षकों को बोध कराया.बैठक में

अजीत कुमार सिंह मध्य विद्यालय केवटी डीह को सर्वसम्मति से बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया.जबकि प्रखंड प्रधान सचिव के रूप में मेहराब अंसारी वरीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सह सचिव मुरारी राम कोषाध्यक्ष तेज नारायण शर्मा उपाध्यक्ष मंजूषा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार उप कोषाध्यक्ष कैलाश चौधरी कार्यालय सचिव संजय पासवान कार्यालय सहसचिव बचन देव वर्मा एवं परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुमार अमित को जिला उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता के रूप में सर्वसम्मति से चयन किया गया.जबकि जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शैलेंद्र कुमार सिंह,मृत्युंजय कुमार सिंह, रघुवंश मणि,मीरा कुमारी, परिमल कुमार, परमानंद पाठक, पीयूष प्रतीक, प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार,रामबालक कुमार का चयन किया गया.बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि जिला बरीय उपाध्यक्ष ललन कुमार जिला सचिव मुकेश प्रसाद सिंह जिला कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह नवनियुक्त शिक्षक नेता इंद्रलोक कुमार चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानदेव यादव उपाध्यक्ष राम उदय कुमार प्रखंड सचिव विनोद कुमार शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण चौधरी प्रधान सचिव राजेश कुमार अरियरी प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शेखपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष शिवदानी, घाट कुसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर एवं बरबीघा प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे.बैठक के उपरांत जिला प्रधान सचिव आमोद प्रियदर्शी के द्वारा आगत अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गई.



Please Share On