![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2025/02/st-marry-ad.jpeg)
शेखपुरा:- माघी पूर्णिमा को लेकर मुंडन कराने बाढ़ जाने के क्रम में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायलों ने बताया कि सवारी
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-10.10.23.jpeg)
गाड़ी रिजर्व करके मुरारपुर गांव से मुंडन के लिए गंगा घाट बाढ़ जा रहे थे जैसे ही गाड़ी गांव से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी वैसे ही रसलपुर राइस मिल के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया और गाड़ी गड्ढे में गिर गया। एक बड़े चट्टान से टकराकर गाड़ी रुक गया। गाड़ी के छत पर सवार लोग जख्मी हो गए। अंदर भी कुछ लोगों को चोटे आई हैं। घायलों में उत्तम कुमार, लक्ष्मी राम, कुंदन धारी, भूषण राम, वीरेंद्र कुमार, नवलेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल है। चालक नाबालिग बताया जा रहा है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मुंडन कार्य रुदल राम के पुत्र पुत्री का किया जा रहा था। सभी दो बहन से सुबह 4 बजे मुंडन के लिए निकले थे। जिसमें सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई।
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-23-at-21.18.54.jpeg)
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-14.00.33.jpeg)
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2023/04/sri-balaji-2-1024x627.png)