आजादी के अमृत महोत्सव पर बरबीघा में शान से लहराया तिरंगा सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर दिखाई हिस्सेदारी

Please Share On

बरबीघा:-प्रखंड क्षेत्र के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया.बरबीघा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख विनोद राम, अंचल कार्यालय में सीईओ भुवनेश्वर यादव, प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि पदाधिकारी,बरबीघा नगर कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी ज्योत प्रकाश,

बरबीघा थाना में झंडे को सलामी देते थानाध्यक्ष सुनील दत्त

व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी, बरबीघा थाना में थानाध्यक्ष सुनील दत्त, आदि द्वारा झंडोत्तोलन करते हुए झंडे को सलामी दिया गया. इसके अलावा शैक्षणिक संस्थान में सुंदर सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य राम प्रकाश सिंह, एसकेआर कॉलेज में प्राचार्य राज मनोहर, आदर्श विद्या भारती स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार,संत मैरी स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे, विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रंजीत प्रसाद मौर्य,



बरबीघा प्रखंड कार्यालय में झंडे को सलामी देते प्रखंड प्रमुख तथा अन्य

डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर, जीआईपी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार, माउंट अकैडमी के प्राचार्य संतोष कुमार, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार, आदर्श ज्ञान भारती के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, आईआईई केमिस्ट्री पॉइंट में डायरेक्टर गौतम कुमार ब्रिलिएंट कोचिंग के डायरेक्टर गुलशन कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में प्राचार्य संजय कुमार, कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार, टाउन उच्च विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार, दलित बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार, कृष्ण मोहन प्यारे सिंह उच्च विद्यालय तेउस के प्राचार्य ललित कुमार गिरी, कुणाल कुमार केवाईपी सेंटर में संचालक गौतम कुमार,आदि शैक्षणिक संस्थानों में प्राचार्य ने अपने अपने विद्यालय में

बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चे
साईं कॉलेज में झंडोत्तोलन करते डायरेक्टर अंजेश कुमार

झंडोत्तोलन करके झंडे को सलामी दिया.इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं के बीच जलेबी का भी वितरण किया गया.वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष जुदागी यादव की अगुवाई में नर्सरी मोहल्ले में भी झंडोत्तोलन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर यादव मौजूद रहे. मौके पर मौजूद सुनील वत्स, शिवबालक यादव बुद्धदेव प्रसाद सिंह गुड्डू कुमार आदि द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सलामी दिया गया.इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, कांग्रेस नेता विकास कुमार वीर, राजद नेता रामदेव प्रसाद यादव,तथा बरबीघा प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के द्वारा भी झंडोत्तोलन किया गया.

Please Share On