
शेखपुरा:- निकटवर्ती जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर बांध उड़वा पहाड़ के जंगल से सोमवार को पुलिस द्वारा बरामद एक 16 वर्षीय अज्ञात किशोरी की पहचान मंगलवार को पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान सिरारी ओपी क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सुरेश केवट की पुत्र आरती कुमारी के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि ओपी अध्यक्ष महेश सिंह ने की है। किशोरी की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ

मिलकर करके लाश को जंगल में फेंक दिया था।हालांकि जमुई जिला पुलिस ने इस हत्या में शामिल मृतका के फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार कर ली है। सूत्रों ने बताया कि किशोरी की हत्या दुप्पटा से गला घोट कर और ताड़ के धारदार टहनी से काट कर हत्या कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक लड़की को तीन लोगो ने शेखपुरा जिले के रजौली से एक लड़की को डैम दिखाने जमुई ले कर आया था और तीनो ने मिलकर लड़की की हत्या कर के जंगल में फेक दिया। जिसकी पहचान शेखपुरा जिले के 16 वर्षीय लड़की आरती कुमारी पिता सुरेश केवट के रूप में हुए है।इस हत्या में तीनआरोपी की पहचान की गई है। जो मृतक लड़की के पिता,फूफा और मामा बताया जाता है।पुलिस ने मृतका की फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार किया है। लड़की शेखपुरा जिले के ही एक लड़के से प्यार करती थी।जो लड़की के पिता को पता चल गया,और प्लान के तहत जमुई डैम घूमने लाया,जहा लड़की के पिता ने लड़की के फूफा और मामा के साथ मिलकर हत्या कर लाश को जंगल के झाड़ियों में फेक दिया।लड़की की हत्या में गिरफ्तार आरोपी नीरू केवट (फूफा) ने बताया
कि कई बार लड़की की शादी लगी,वह बार बार भाग जाती थी।हर बार लड़की शादी से इंकार कर देती थी।हर बार शादी से मुकर जाति थी।i इसी कारण लड़की के पिता ने उसे दुपट्टा से गला घोट कर ताड़ के धारदार टहनी से गला काट कर हत्या कर दी। उधर घटना के बाद पकड़े जाने के भय से मृतका के घर वाले घर में ताला जड़कर फरार हो गए है।


