जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों का दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Please Share On

Sheikhpura:-गुप्त सूचना के आधार पर रविवार के दिन बरबीघा थाना पुलिस ने बेलाव गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी लाला प्रसाद को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त और महिला दारोगा मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप में किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बेलाव गांव के अरविंद कौशिक के साथ गिरफ्तार

आरोपी के बीच विगत कई दशक से भूमि का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पिछले दिनों गांव के दुर्गा स्थान के समीप अरविंद कौशिक नामक किसान और उनके ट्रैक्टर चालक नगेंद्र प्रसाद सिंह के ऊपर कातिलाना हमला बोलकर दोनो को बुरी तरह घायल कर दिया था। घायलों की शिकायत पर स्थानीय थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 307 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दो अन्य मामलों का आरोपी है।इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ साथ अशोक प्रसाद की तालाश पुलिस को महीनों से थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। जबकि मामले के एक अन्य फरार आरोपी अशोक प्रसाद की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। उधर पुलिस ने शराब के एक मामले में फरार कारोबारी अनिल चौधरी को नारायणपुर मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दी। पुलिस ने बताया कि उसके यहां से पिछले दिनों बड़ी मात्रा में देसी शराब पुलिस ने बरामद की थी। लेकिन वह निकल भागने में सफल हो गया था।



Please Share On