![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2025/02/st-marry-ad.jpeg)
बरबीघा:-प्रखंड कांग्रेस आश्रम बरबीघा में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अडानी समूह पर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना दिया गया.धरना की अगुवाई कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कुमार द्वारा किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ जमकर
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-10.10.23.jpeg)
नारेबाजी किया.बरबीघा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने मोदी सरकार पर अडानी समूह से मिलीभगत करके घोटाला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कहने पर ही एलआईसी और एसबीआई जैसे संस्थानों द्वारा करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई को अडानी समूह में इनवेस्ट कर दिया गया. एक तरह से केंद्र सरकार ने अपने व्यवसायिक दोस्त अडानी समूह को दोनों संस्थानों के माध्यम से मदद करवाया है.अब अडानी समूह का पॉलिसी फेल हो जाने की वजह से उन 40 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.यही नही भारतीय स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंकों ने अडानी समूह
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-23-at-21.18.54.jpeg)
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-14.00.33.jpeg)
को भारी रकम कर्ज में दिया है.अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हज़ार करोड़ बकाया है.मोदी सरकार का अडानी समूह से संलिप्तता की बू आ रही है.अगर जल्द ही इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो भविष्य में अडानी समूह भी विजय माल्या और निगम मोदी के जैसा ही देशवासियों को धोखा देगा.मौके पर नंदलाल कुमार
![](https://sheikhpuralive.com/wp-content/uploads/2023/04/sri-balaji-2-1024x627.png)
सिंह,रामचन्द्र झा, गिरीश प्रसाद सिंह,मुकेश सिंह,ब्रजेश सिंह,गुड्डू सिंह,त्रिलोकी यादव,राजो यादव मनोज यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे