भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रचार रथ को किया रवाना..अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए लोगों को करेगा आमंत्रित

Please Share On

बरबीघा:-नवादा लोकसभा के हिसुआ इंटर विद्यालय में दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशाल रैली होने जा रहा है.बरबीघा विधानसभा में भी इसकी सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं.

रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रण हेतु बुधवार को एक प्रचार वाहन को रवाना किया गया.भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया.



मौके पर मौजूद भाजपा नेता वरुण कुमार ने बताया कि प्रचार रथ बरबीघा विधानसभा के प्रत्येक गांव के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी घुमेगा. प्रचार रथ के माध्यम से लोगो को जानकारी दिया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाये.

इस मौके पर किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार महामंत्री अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह किसान महामंत्री बिकास कुमार पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमेश सिंह आरएसएस दयाननद सर्राफ बूथ अध्यक्ष शिशुपाल रॉय बिकास पासवान बिकास यादव अभिशेक पासवान सूरज सेठ आदि मौजूद थे

Please Share On