बाइक रुकवा कर अपराधियों ने पूछा नाम और दाग दी गोली..शेखपुरा में किसान मारी गई गोली

Please Share On

Sheikhpura:-शेखपुरा बाजार से खरीदारी कर कसार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव जाने के क्रम में अपराधियों ने एक बाइक सवार किसान को गोली मार दी.गोली किसान के पैर को छेदते हुए बाहर निकल गई। इस घटना के बाद किसान जान बचाकर तेजी से भागे और धानोल मोड़ के समीप एक ढाबे के पास बेहोश होकर गिर पड़े.ढाबा संचालक ने उसे शेखपुरा सदर असपाताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

उक्त किसान की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले शंभू राउत के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। राजेश कुमार बाजार से खरीदारी कर अपने गांव जा रहे थे,.तभी हसनगंज गुमटी से पार करते ही भोजडीह रोड में इस घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी देते हुए घायल ने बताया कि वह अपने गांव जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ता में एक व्यक्ति ने उन्हें हाथ दिया।उन्होंने गाड़ी नहीं रोका तो दूसरे व्यक्ति ने उसका नाम लेकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की।



जैसे ही उन्होंने गाड़ी धीरे की एक अन्य व्यक्ति झाड़ी से निकला और उसके कॉलर को पकड़ कर खींच लिया। इसी क्रम में दोनों अपराधी जो कि मुंह ढके हुए थे,गोली मारने की बात कहने लगे। इसी बीच एक अपराधी ने उसे गोली चलाने से मना किया, जिसके बाबजूद उसने गोली चला दी। गोली   सीधे किसान के पैर में जाकर लगी। जिसके बाद घायल व्यक्ति बदहवास हालत में भागने लगा और बेहोश की हालत में एक ढाबे के समीप जाकर बाइक से गिर गया।

घटना जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही है। इस मामले में उसके ही अन्य गोतीया भाइयों के द्वारा पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रथम दृष्टिया जमीनी विवाद में गोली चलाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Please Share On